सयुंक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निकी हेली ने 09 अक्टूबर 2018 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे अमेरिकी रााष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है। हेली इस साल के आखिर तक अपना पद छोड़ देंगी। उन्हें जनवरी, 2017 में सयुंक्त राष्ट्र संघ का राजदूत बनाया गया था।
निक्की हेली:
- निक्की हेली का जन्म अमेरिका के बमबर्ग, दक्षिण कैरोलिना में 20 जनवरी 1972 को एक भारतीय सिख परिवार में हुआ।
- उनका प्रारंभिक नाम निम्रता निक्की रंधावा था। उनके माता पिता, राज कौर रंधावा और अजीत सिंह रंधावा भारत के अमृतसर जिला से आप्रवासी हैं।
- वे ओरेंजबर्ग प्रीपरेटरी स्कूल, इंक से स्नातक और क्लेमसन विश्वविद्यालय के लेखा स्नातक हैं।
- शुरुआत में उन्होने एक अपशिष्ट प्रबंधन और रीसाइक्लिंग कंपनी एफसीआर निगम में काम किया। इस कंपनी में नियुक्ति से पूर्व उन्होने 1994 में अपनी माँ की एक व्यावसायिक कंपनी एक्सोटिका इन्टरनेशनल, जो कपड़े का एक बड़ा फ़र्म है में योगदान दिया।
- निक्की हेली वर्ष 2003 में नेशनल एसोसिएशन ऑफ वुमेन बिजनेस ऑनर की कोषाध्यक्ष और 2004 में अध्यक्ष बनाई गई।