राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 13 सितंबर, 2019 को ‘जन सूचना पोर्टल-2019’ नाम से अपनी तरह का पहला लोक सूचना पोर्टल आरंभ किया है। इस प्रथम पोर्टल पर फिलहाल राज्य के 13 विभागों का सूचनाएं उपलब्ध होंगी।
राजस्थान सरकार ने इस पोर्टल पर सरकारी प्राधिकारों तथा विभागों की सूचनाएं स्वतः उपलब्ध कराने का दावा किया है। राज्य सरकार का यह भी दावा है कि सूचना का अधिकार अधिनियम को वास्तविक मायना देने के लिए यह पोर्टल लांच किया गया है।
राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के अनुसार यह पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम की धारा 4(2) का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आरंभ किया गया है जो यह सरकारी अधिकारियों को सूचनाएं सार्वजनिक करना अनिवार्य करता है। इस पहल से लोगों को सूचनाएं प्राप्ति के लिए आरटीआई नहीं दायर करना होगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस पोर्टल पर किस तरह की सूचनाएं कथित रूप से ‘स्वतः’ उपलब्ध होगी।